कांग्रेस की किसान यात्रा के बाद 6 अक्टूबर को होगी मेगा रैली
कांग्रेस की किसान यात्रा के बाद 6 अक्टूबर को होगी मेगा रैली
Share:

लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले उत्तरप्रदेश में कांग्रेस का प्रचार करने में लगे हैं। जहां उन्होंने किसान पंचायत की वहीं खाट पंचायत के माध्यम से उन्होंने किसानों को लुभाया। इस दौरान राहुल गांधी देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा करने में लगे हैं। उनके द्वारा किसान यात्रा की जा रही है और नारा दिया जा रहा है कि वे सत्ता में आए तो किसानों का कर्जा माफ कर देंगे।

उन्होंने वायदा किया कि बिजली का बिल भी माफ कर दिया जाएगा। राहुल गांधी अपनी किसान यात्रा का समापन 5 अक्टूबर को करेंगे। इसके बाद कांग्रेस उनकी यात्रा का आंकलन कर अपने प्रचार की अगली रणनीति तैयार करेगी। भले ही कांग्रेस मुद्दो को उठाने में कमजोर रही हो लेकिन यह बात सामने आई है कि खाट पंचायत से कांग्रेस किसानों को लुभाने में सफल रही है। 5 अक्टूबर को दिल्ली में समाप्त होने वाली किसान यात्रा के बाद कांग्रेस 6 अक्टूबर को बड़ी रैली करेगी।

गौरतलब है कि कांगेस द्वारा राजस्थान, उत्तराखंडद्व हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब राज्य समेत अन्य राज्यों के लोगों और कार्यकर्ताओं को जुटाने की बात कही है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि वर्ष 2008 में यूपीए ने किसानों का कर्जा माफ कर दिया था इसलिए जहां भी प्रचार किया जाए वहां यह बात कही जाए कि कांग्रेस की सरकार जहां बने गी वहां 10 दिन में ही किसान का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -