'मान जाओ ना राहुल..', पूरी पार्टी कर रही मनुहार, क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस के 'युवराज' ?
'मान जाओ ना राहुल..', पूरी पार्टी कर रही मनुहार, क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस के 'युवराज' ?
Share:

नई दिल्ली: देश की सबसे पुरानी राजनितिक पार्टी कांग्रेस, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, इससे ठीक पहले उसे कई चुनौतियों से दो-चार होना पड़ रहा है। गुलाम नबी आजाद जैसे दिग्गज नेता, चुनाव से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, शशि थरूर, मनीष तिवारी और कार्ति चिदंबरम ने वोटर लिस्ट जारी करने की मांग कर अपने तेवर जाहिर कर दिए हैं। यही नहीं, कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किसके हाथ में जाएगा, इसको लेकर भी पार्टी अनिश्चितता में फंसी हुई है। हालांकि, अब भी पार्टी के कई लोगों का मानना ​​है कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए राजी हो सकते हैं।

राहुल गांधी के शुक्रवार शाम को विदेश यात्रा से लौटने का अनुमान है। ऐसा बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने और संगठन की कमान अपने हाथों में लेने की मनुहार की जा रही है। राहुल गांधी ने मई 2019 में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की शिकस्त की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। बताया तो यह भी जा रहा है कि, राहुल कह चुके हैं कि गांधी परिवार से कोई भी पार्टी का नेतृत्व नहीं संभालेगा। लेकिन, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की मान-मनौव्वल में लगे हुए हैं कि वो ही पार्टी का नेतृत्व करें। 

हालांकि, राहुल गांधी के करीबी सूत्र ने इसे दावे को ख़ारिज करते हैं कि राहुल इस साल होने वाला राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल के करीबी सूत्र ने कहा है कि, 'उन्हें (राहुल को) मनाने की कोशिशें जारी हैं, क्योंकि पार्टी के लिए यही एकमात्र अच्छा समाधान है। उनकी सहमति से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि रविवार को महंगाई के खिलाफ दिल्ली में होने वाली रैली और फिर भारत जोड़ो यात्रा कितनी कामयाब हो पाती है।'

अगर मैं कहूं मैं प्रधानमंत्री को पसंद नहीं करता हूं तो कोई मुझे गिरफ्तार कर सकता है: पी चिदंबरम

राजनीति में अपना हाथ आजमाएंगे यह कलेक्टर, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

प्रदेश में बजा निकाय चुनाव का डंका, लागू हुई आचार संहिता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -