मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला
मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला
Share:

नई दिल्ली : पेरिस में आतंकी हमले को लेकर मणिशंकर अय्यर द्वारा बयानबाजी की गई। जिसे लेकर कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। दरअसल उनकी इस टिप्पणी पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। कांग्रेस नेता पीएल पुनिया द्वारा कांग्रेस की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया है और पूर्व केंद्रीयमंत्री मणिशंकर अय्यर के बयान से खुद को अलग कर लिया गया है। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने पेरिस में हुए हमलों को सही ठहराया था।

उन्होंने कहा था कि हिजाब पर प्रतिबंध के कारण आईएसआईएस ने परिस पर हमला किया था। उन्होंने यह भी कह दिया था कि बिना सोचे विचारे मुसलमानों को मारने का परिणाम ऐसा ही होगा। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मुसलमानों को मारने का ऐसा ही परिणाम होगा। अमेरिका ने इराक और अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर मुसलमानों को मारा था। सीरिया में भी वह ऐसा ही करेगा।

मणिशंकर अय्यर के इन बयानों पर सवाल उठने लगे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे उनकी निजी राय कहा है। उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने भी कुछ इस तरह की बयानबाजी की थी। जिसके बाद सांसद साक्षी महाराज ने इस पर सवाल किए थे। आजम ने यह भी कहा कि आतंकी वारदाताओं केे लिए शक्तिशाली राष्ट्र जिम्मेदार हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -