नागालैंड-त्रिपुरा में जनता ने भाजपा पर फिर जताया भरोसा, रुझानों में मिला बहुमत
नागालैंड-त्रिपुरा में जनता ने भाजपा पर फिर जताया भरोसा, रुझानों में मिला बहुमत
Share:

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के 3 राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में आज परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। मतगणना शुरू हो गई है। तीनों राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को, तो नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। अभी त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है, जबकि नगालैंड में भाजपा के गठबंधन वाली नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) की सरकार है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा त्रिपुरा में दोबारा सत्ता में लौटती दिखाई दे रही है। पार्टी बहुमत के लिए आवश्यक 31 सीटों से अधिक 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि CPM-कांग्रेस गठबंधन को 15 और टिपरा मोथा पार्टी (TMP) को 10 सीटों पर बढ़त है। वहीं, नगालैंड चुनाव के रुझानों में NDPP (भाजपा गठबंधन) सत्ता में वापस लौटता नज़र आ रहा है। अब तक 58 सीटों पर आए रुझानों के अनुसार, NDPP 40 सीटों पर आगे है। जबकि NPF को 3 सीटों पर बढ़त है और कांग्रेस शून्य है।

हालाँकि, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति नज़र आ रही है। राज्य में सीएम कोनराड संगमा की पार्टी NPP 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस 5-5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं अन्य को 24 सीटों पर बढ़त है। ऐसे में माना जा रहा है कि, NPP और भाजपा गठबंधन कर सरकार बना सकते हैं, यदि उन्हें निर्दलीय का भी समर्थन मिल जाता है। क्योंकि, इससे पहले भी भाजपा और NPP राज्य में गठबंधन सरकार चला रहे थे। 

शराब घोटाले में सिसोदिया की गिरफ़्तारी को 'सहानुभूति' में बदलने की कोशिश, AAP ने बनाया मास्टरप्लान

'हमारी सरकार बनी तो महिलाओं को देंगी 1500 रुपए', कमलनाथ का शिवराज सरकार पर हमला

त्रिपुरा-नागालैंड में भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत, मेघालय में भी बन सकती है सरकार का हिस्सा

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -