राहुल गांधी के बचाव में उतरी कांग्रेस
राहुल गांधी के बचाव में उतरी कांग्रेस
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस द्वारा अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी पर टिप्पणी की गई है। जिसमें कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि भाजपा जिस तरह के जुमलों और झूठे वादों से लोगों को प्रभावित कर रही है और कांग्रेस के खिलाफ अभियान छेड़ रही है वह सही नहीं है। इस तरह की राजनीति उचित नहीं है। प्रधानमंत्री ब्रिटेन जाते हैं और रिपोर्ट आती है कि वे ब्रिटिश नागरिक हैं यदि वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार हो जाऐंगे तो उनके खिलाफ नागरिकता का मसला चलाया जाएगा। आखिर यह कितना उचित है।

कांग्रेस के प्रवक्ता टाम वडक्कन ने कहा कि डाॅक्टर स्वामी की अध्यक्ष वाला डर्टी वक्र्स डिपार्टमेंट भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री के जुमलों और वादों का शिकार हो गया है। भाजपा ने स्वामी को चांद-तारे देने का वादा भी किया था। उनकी पार्टी में ही माना गया कि स्वामी भाजपा के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं इसलिए उन्हें नेहरू-गांधी परिवार के विरूद्ध अभियान में लगा दिया गया।

कांग्रेस प्रवक्ता वडक्कन ने यह भी कहा कि डाॅक्टर स्वामी अपने वादों और दावों से ही लोगों को अन्य मसलों से हटा रहे हैं। भाजपा इस तरह के नेताओं की बयानबाजियों के माध्यम से महंगाई और अन्य मसलों से लोगों का ध्यान हटाने में लगी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -