कमीशन एजेंट है सोनिया और राहुल, 2.5 लाख करोड़ की है संपत्ति
कमीशन एजेंट है सोनिया और राहुल, 2.5 लाख करोड़ की है संपत्ति
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के बयानबहादुर नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी कमीशन एजेंट हैं। दोनों ही के पास करीब ढाई लाख करोड़ रूपए की संपत्ती होने का आरोप स्वामी ने लगाया है। उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भारत में एक फ्रांसीसी कंपनी सहित दूसरी कंपनियों से दलाली मिलती है। दरअसल यह कंपनी पनडुब्बी सामग्रियों का निर्यात करती है। स्वामी पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने आरोपों को लेकर किसी तरह के सबूत नहीं दिए और न ही कंपनियों का नाम बताया।

भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी सहित पूरे कांग्रेस महकमे पर उन्होंने सवालों की बौछार कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खेमे का तो यही काम है। दरअसल राहुल ने कंपनियां प्रारंभ कीं। जिसका उद्देश्य केवल और केवल कमीशन पाना है। स्वामी द्वारा कहा गया है कि राहुल गांधी के पास तुर्की की नागरिकता है।

यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अन्य देशों की नागरिकता की जांच की जाना भी जरूरी है। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की संपत्ति 2.5 लाख करोड़ रूपए है। यह तो भारत में आयकर एकत्रित होने से भी अधिक हो गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -