लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की सातवीं सूची, 35 उम्मीदवारों का किया ऐलान
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की सातवीं सूची, 35 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार देर रात लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी कर दी है। इसमें 35 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर अब मुरादाबाद लोकसभा सीट की जगह फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव: शिवसेना का विपक्ष पर हमला, कहा - चुनाव से भाग रहे मायावती और शरद पवार

उन्होंने स्वयं अपनी सीट बदलने की गुजारिश की थी। उनके स्थान पर कवि इमरान प्रतापगढ़ी को मुरादाबाद से चुनावी रण में उतारा गया है। वहीं, बिजनौर लोकसभा सीट से नसीमुद्दीन सिद्दकी को इंदिरा भाटी के स्थान पर उतारा है। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट अपने सहयोगी दल नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के लिए छोड़ दी है। 

कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा येदियुरप्पा ने भाजपा नेताओं को खिलाए 1800 करोड़ रु

वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) से मिर्जापुर के सांसद रहे बाल कुमार पटेल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा है। वहीं कांग्रेस पूरे जोर शोर से चुनावी प्रचार में लग गई है, सपा-बसपा गठबंधन में जगह न मिल पाने के कारण कांग्रेस यूपी में अकेले चुनाव लड़ रही है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस के तमाम आग्रहों को ठुकरा दिया है।

खबरें और भी:-

सतारा सीट से किन्नर ने पेश की दावेदारी, कहा किसानों के लिए करना चाहता हूँ काम

लोकसभा चुनाव: आखिर लालू के सामने झुकी कांग्रेस, 9 सीटों पर लड़ने को हुई राजी

लोकसभा चुनाव: शिवसेना ने जारी किए प्रत्याशियों के नाम, यहाँ देखिए पूरी लिस्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -