प्रधानमंत्री नेहरू ने चीन को भूमि देने की महा भूल की: भाजपा महासचिव CT रवि
प्रधानमंत्री नेहरू ने चीन को भूमि देने की महा भूल की: भाजपा महासचिव CT रवि
Share:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में भारत माता का एक टुकड़ा' चीन को देने संबंधी आरोप भाजपा पर लगाए थे। ऐसे में अब BJP ने आज यानी शुक्रवार को राहुल गाँधी पर तंज कसा है। BJP ने यह आरोप लगाया कि 'यह पड़ोसी देश को 38,000 वर्ग किलोमीटर जमीन ''उपहार'' में देने की पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की ''महा भूल'' के कांग्रेस के एहसास की स्वीकारोक्ति है।' हाल ही में भाजपा महासचिव सीटी रवि ने एक ट्वीट किया है।

इस ट्वीट में उन्होंने दावा करते हुए लिखा है, ''मुझे खुशी है कि कांग्रेस ने अंतत: यह एहसास किया कि प्रधानमंत्री नेहरू ने चीन को 38,000 वर्ग किलोमीटर भूमि उपहार में देने की 'महा भूल' की। क्या वह अपने सह-स्वामी (को-ऑनर), कायर राहुल गांधी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए सवाल करेगी।'' वैसे आपको पता हो तो इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन के साथ सीमा पर गतिरोध को लेकर तंज कसा था। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से संसद के दोनों सदनों में दिए गए वक्तव्य की पृष्ठभूमि में यह आरोप लगाया है कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता का एक टुकड़ा चीन को दे दिया।'

केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि, 'प्रधानमंत्री चीन के सामने झुक गए और उन्होंने सैनिकों की शहादत के साथ विश्वासघात किया है।' वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते गुरूवार के दिन संसद के दोनों सदनों को बताया था कि, 'चीन के साथ पैंगोंग झील के उत्तर एवं दक्षिण किनारों पर सेनाओं के पीछे हटने का समझौता हो गया है और भारत ने इस बातचीत में कुछ भी खोया नहीं है।'

इस कंटेस्टेंट को BB14 का विनर बनते देखना चाहती हैं बिपाशा बसु

BB14: इस हफ्ते होगा डबल इविक्शन, इन्हे दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता

गोला बारूद का इस्तेमाल करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करेगी म्यांमार समिति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -