मध्य प्रदेश के इन दो शहरों में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे राहुल गांधी
मध्य प्रदेश के इन दो शहरों में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे राहुल गांधी
Share:

शहडोल : लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने चुनाव प्रचार के तहत पहली बार मंगलवार को मध्य प्रदेश में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मंगलवार को प्रदेश में जबलपुर जिले के सीहोरा और शहडोल में आमसभाओं को सम्बोधित करेगें। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी पहले शहडोल में 3-4 बजे के बीच और उसके बाद शाम 5-6 के बीच सीहोरा में आमसभा करेंगें। 

दीदी के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, कहा- भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को टक्कर दे रही तृणमूल

आदिवासी वोटरों पर नजर 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल में आयोजित सभा के जरिए शहडोल, सीधी और मंडला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आदिवासी वोटरों को साधेंगे। वहीं, जबलपुर के सीहोरा से जबलपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट पर फोकस करेंगे। इन सभी छह सीटों पर एक सप्ताह बाद ही 29 अप्रैल को चुनाव होना है। शहडोल लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये आरक्षित है तो सीहोरा, जबलपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 

यशवंत सिन्हा बोले, मेरी इच्छा- ममता बनर्जी बनें देश की पीएम

फ़िलहाल ऐसी है स्तिथि 

जानकारी के मुताबिक शहडोल से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रमिला सिंह हैं। वहीं, भाजपा ने चुनाव से कुछ समय पहले कांग्रेस से आई हिमाद्री सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव में हिमाद्री सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर यहां से चुनाव लड़ी थीं और भाजपा के ज्ञान सिंह से 60,000 से अधिक वोटों से पराजित हो गयी थीं। लेकिन कांग्रेस छोड़ भाजपा में आते ही उन्हें शहडोल लोकसभा में भाजपा का टिकट दे दिया गया है। 

जब सनातन संस्कृति पर हमला होता है तो संतों को आगे आना पड़ता है : साध्वी प्रज्ञा

VIDEO: दीदी के शासन में बंगाल में गुंडाराज, मतदान के दौरान बमबारी एक मतदाता की मौत

प्रियंका ने फिर दोहराई पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात, अमेठी में दिया ये बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -