कांग्रेस ने अपनी हारी सीटों पर तैयार किया सुपर "66" मेगा प्लान
कांग्रेस ने अपनी हारी सीटों पर तैयार किया सुपर
Share:

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है। दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस ने ‘सुपर 66’ का मेगा प्लान तैयार किया है। पार्टी अपने चारो फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के जरिए इन सीटों पर बूथ कमेटी तैयार करेगी। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के पन्ना प्रभारी की किये गए तर्ज पर कांग्रेस ‘सुपर 66’ मेगा प्लान के दौरान पन्ना सैनिक की भी नियुक्ति करेगी।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा कांग्रेस की कमजोर सीटों की रिपोर्ट तैयार की है। जिसे पीसीसी चीफ कमलनाथ को सौंप दी गई है। इन सीटों पर पार्टी का संगठन काफी कमजोर हो गया है। दिग्विजय सिंह ने अपनी रिपोर्ट मे “सुपर 66” के मंडलम सेक्टर को और अधिक मजबूत करने की बात कही है। विधानसभा चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस मिशन संगठन में जुट गई है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय ने प्रदेश की हारी हुई 66 सीटों का दौरा कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। सिंह ने कार्यकर्ताओं और लोगों से बात कर यह रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें विस्तृत जानकारी है। साथ ही कौन सीट के लिए सबसे प्रमुख दावेदार है। इस रिपोर्ट का एक हफ्ते में आकलन होगा। दावेदारों के नामों पर भी एक सप्ताह में मुहर लगना शुरू हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का सर्वे टिकट में सबसे बड़ा आधार होगा।

बीसीएलएल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आज नहीं दौड़ेंगी 150 बसे

कल नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्‍नाथ स्वामी, भक्तों को देंगे दर्शन

फर्जी डॉक्टर ने MBBS की डुप्लीकेट डिग्री से अस्पाताल में हासिल की सरकारी नौकरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -