बीसीएलएल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आज नहीं दौड़ेंगी 150 बसे
बीसीएलएल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आज नहीं दौड़ेंगी 150 बसे
Share:

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बीसीएलएल के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण करीब 150 बसें  नहीं चलेंगी। दरअसल, बीसीएलएल कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। जिससे बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

आज सुबह से ही रेड बस के ड्राइवर और कंडक्टर हड़ताल पर चले गए है। साथ ही बीसीएलएल कर्मचारियों ने बागसेवनिया डिपो से कलेक्टर तक पैदल मार्च निकाला। वहीं रानी कमलापति स्टेशन गणेश मंदिर के पास ड्राइवर और कंडक्टर को पुलिस ने रोक दिया।

बता दें कि ओवरटाइम को लेकर बस संचालक कंपनी से ड्राइवर और कंडक्टर नाराज है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। जिसके चलते रोजाना बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

करणी सेना बोली-'आदिपुरुष' के डायरेक्टर को ढूंढो और मारो, एक्टर विक्रम करेंगे फिल्म पर केस

कांग्रेस नारी सम्मान योजना के फॉर्म में बिक रहे समोसे-कचौड़ी, भाजपा ने उठाया यह कदम...

वन विभाग को मगरमच्‍छों की गणना, 2 दिन में मिले 24 मगरमच्छ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -