हिजाब पर हाई कोर्ट के फैसले पर बिगड़े कांग्रेस MLA के बोल, कह डाली ये बड़ी बात
हिजाब पर हाई कोर्ट के फैसले पर बिगड़े कांग्रेस MLA के बोल, कह डाली ये बड़ी बात
Share:

रांची: हिजाब विवाद पर आए कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले पर झारखंड के कांग्रेस MLA इरफान अंसारी ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इल्जाम लगाया कि देश की अदालतों को बीजेपी चला रही है। अंसारी ने रांची में कहा कि बीजेपी देश में कोर्ट चला रही है तथा वह बिना कारण समाज में धार्मिक विभाजन उत्पन्न कर रही है।

वही अदालत के फैसले पर अंसारी झारखंड विधानसभा में सदन के बाहर मीडिया से बात कर रहे थे। इस के चलते उन्होंने कहा, "मैं कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। हालांकि, ऐसा लगता है कि बीजेपी अब कोर्ट भी चला रही है। यह एक बुरी मिसाल कायम कर रही है।" वही जामताड़ा से दो बार के MLA इरफान अंसारी झारखंड कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। वह पहले भी अपनी टिप्पणियों से विवादों में आ चुके हैं। बीते वर्ष साल अंसारी ने तालिबान की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि तालिबान ने अमेरिका को अफगानिस्तान छोड़ने के लिए विवश करके अच्छा काम किया है।

वही कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति देने की मांग करने वाली याचिकाएं मंगलवार को खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि हमारी राय है कि मुस्लिम महिलाओं का हिजाब पहनना इस्लाम धर्म में जरुरी धार्मिक प्रथा का भाग नहीं है। पीठ ने यह भी कहा कि सरकार के पास 5 फरवरी 2022 के सरकारी आदेश को जारी करने का हक़ है तथा इसे अवैध ठहराने का कोई मामला नहीं बनता है। इस आदेश में प्रदेश सरकार ने उन कपड़ों को पहनने पर पाबंदी लगा दी थी जिससे स्कूल एवं कॉलेज में समानता, अखंडता तथा सार्वजनिक इंतजाम बाधित होती है।

सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए अच्छी खबर, मोदी सरकार ने बताया कब मिलेगा पैसा?

ऑफिस में मोबाइल इस्तेमाल करने पर सख्त हुई हाईकोर्ट, सुनाया ये बड़ा फैसला

असम-मेघालय घूमने के लिए शानदार पैकेज लेकर आया IRCTC, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -