'दिग्विजय सिंह की जुबान पर लगाम लगाएं ..', कांग्रेस नेता ने ही सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी
'दिग्विजय सिंह की जुबान पर लगाम लगाएं ..', कांग्रेस नेता ने ही सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के एक कांग्रेसी नेता ने पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखते हुए दिग्विजय सिंह की जुबान पर लगाम लगाने की मांग की है। दिग्विजय पर सोनिया गांधी क्या एक्शन लेती हैं ये तो वक़्त ही बेहतर बताएगा, किन्तु उनकी चिट्ठी लीक होने के बाद विरोधियों के लिए यह मजे का सबब बन गया है। वो जमकर कांग्रेस के मजे ले रहे हैं।

 

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा कि 'कांग्रेस के ‘युवराज’ के राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह जी की हिंदू विरोधी मानसिकता के खिलाफ अब उन्हीं की पार्टी में आवाज बुलंद हो गई है।' गौरतलब है कि मिश्रा ने बीते दिन दिग्विजय पर तब भी निशाना साधा था, जब वो एक प्रदर्शन के दौरान बेरीकेड्स पर चढ़ते नज़र आए थे। तब तंज कसते हुए कहा था कि मंदिर की सीढ़िया चढ़ने की आयु में ये पुलिस से भिड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र के नेता विश्वबंधु ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया को चिट्ठी लिखते हुए दिग्विजय सिंह को हिन्दू विरोधी बयान देने से रोकने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह विगत 18 वर्षों से निरंतर हिंदू विरोधी बयान दे रहे हैं। इससे पार्टी को नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्हें चुप करवाया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर पार्टी को आगे और भी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

इराक के कोविड वार्ड में लगी भीषण आग, इतनी लोगों की गई जान

क्या कांग्रेस छोड़कर AAP का दामन थामेंगे सिद्धू ? एक ट्वीट से मची सियासी खलबली

प्राइवेट बिजली कंपनियों ने कांग्रेस को खिलाए करोड़ों रुपए, पंजाब AAP का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -