क्या कांग्रेस छोड़कर AAP का दामन थामेंगे सिद्धू ? एक ट्वीट से मची सियासी खलबली
क्या कांग्रेस छोड़कर AAP का दामन थामेंगे सिद्धू ? एक ट्वीट से मची सियासी खलबली
Share:

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने हमेशा ही मेरे काम को सराहा है। क्रिकेटर से राजनेता बने 'हमारी विपक्षी पार्टी 'आप' ने पंजाब के लिए मेरे विजन और काम को सराहा है।'

 

सिद्धू ने आगे कहा कि 'आप' जानती है कि पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है। बता दें कि सिद्धू द्वारा किए गए इस ट्वीट के बाद सियासी हलकों में ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि वह आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह के बीच टकराव जारी है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस के हाईकमान ने बीच बचाव करने का प्रयास किया था, किन्तु अभी तक कोई बात नहीं बन पाई है। 

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि कांग्रेस हाईकमान नवजोत सिंह सिद्धू के ट्वीटों से परेशान है और उन्हें अनुशासन में रहने की नसीहत दे सकती है। वहीं दूसरी ओर जिस आप का सिद्धू गुणगान कर रहे हैं, उसी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने सिद्धू की पार्टी कांग्रेस पर घूसखोरी का इल्जाम लगाया है। आप प्रदेशाध्यक्ष भगवंत मान ने कहा है कि कांग्रेस ने प्राइवेट बिजली कंपनियों से करोड़ों रुपए लेकर उन्हें लाभ पहुँचाया है। ऐसे में आप, कांग्रेस के साथ है या खिलाफ इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।  हालांकि, चुनाव में ये दोनों दल एक साथ आ सकते हैं। 

प्राइवेट बिजली कंपनियों ने कांग्रेस को खिलाए करोड़ों रुपए, पंजाब AAP का आरोप

पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी- बिना मास्क पहने घूमना ठीक नहीं...

बिहार में भी गूंजा जनसँख्या नियंत्रण का मुद्दा, मंत्री सम्राट चौधरी बोले- अगर दो से ज्यादा बच्चे तो...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -