विधवा आदिवासी महिला के साथ कांग्रेस नेता सुल्तान अंसारी ने किया बलात्कार, 10 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
विधवा आदिवासी महिला के साथ कांग्रेस नेता सुल्तान अंसारी ने किया बलात्कार, 10 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
Share:

रांची: झारखंड में आए दिन बहू-बेटियों के साथ अपराध के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के लोहरदगा जिला केनेता सुल्तान अंसारी पर एक आदिवासी विधवा महिला से बलात्कार, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, यह पूरी घटना 3 सितम्बर की है। 10 दिन गुजरने के बाद भी पुलिस अपराधी को अरेस्ट नहीं कर सकी है। वहीं भाजपा पुलिस प्रशासन के साथ ही राज्य सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का इल्जाम लगा रही है।

विपक्षी पार्टी का कहना है कि एक ओर सरकार खुद को आदिवासी हितैषी बताती है, दूसरी ओर आदिवासी बहू बेटियों के साथ बलात्कार की वारदातें होती हैं और अपराधियों को सजा देना तो दूर पुलिस उन्हें गिरफ्तार तक नहीं कर पा रही है। दरअसल ये पूरा मामला झारखंड के लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ कांग्रेस नेता सुल्तान अंसारी ने खेत में काम करने का दौरान एक आदिवासी विधवा महिला के साथ बलात्कार किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि आरोपी सुल्तान अंसारी अक्सर पीड़िता के खेत से अपना बालू लदा ट्रैक्टर लेकर जाता था, इसलिए वह महिला को खेती करने से रोक रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी सुल्तान ने आदिवासी महिला के साथ गाली गलौज की मारपीट की और उसके बाद खेत के किनारे ले जाकर उसका बलात्कार कर डाला।

समाज और लोकलाज के भय से महिला पहले तो चुप रही। फिर समाज और परिवार के लोगों का साथ मिलने के बाद महिला थाना और पुलिस अधीक्षक के पास जाकर आरोपी सुल्तान अंसारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व टीवी के बीमारी से ग्रसित होकर उसका पति मर गया था, पीड़िता अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ घर पर रहती है। वहीं इस मामले में कुडू थाना प्रभारी अभिनव कुमार का कहना है कि आदिवासी समुदाय की विधवा महिला के साथ बलात्कार करने मारपीट और जान से मारने की धमकी लेकर कांड संख्या 140, बलात्कार की धारा 376 SC-ST एक्ट धारा 323, 341 दर्ज कर आरोपी सुल्तान अंसारी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

इस अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर, शुरू होने से पहले ही बिल्डिंग हुई ध्वस्त

सहपाठियों ने काट डाला 9वीं क्लास के छात्र का गला, चौंकाने वाली है वजह

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में घुसकर मारी गोली, आरोपी ने किया सरेंडर

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -