22 जुलाई को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में करेगी बड़ी सभा
22 जुलाई को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में करेगी बड़ी सभा
Share:

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते दोनों ही प्रमुख पार्टिया तैयारियों में लग गई है। इसी कड़ी में चुनाव जीताने की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी के कंधों पर है। महाकौशल के बाद प्रियंका गांधी ग्वालियर में आ रही है। प्रियंका 22 जुलाई को ग्वालियर में बड़ी सभा को संबोधित करेंगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता ग्वालियर में जनसभा करने आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी सबसे पहले प्रदेश की उन सीटों पर फोकस कर रही हैं जो पहले से ही कांग्रेस के कब्जे में हैं। प्रियंका की सोच है कि कांग्रेस के पास जो सीटें हैं, वह हर हाल में सुरक्षित रहनी चाहिए। वहीं, जो सीटें बीजेपी के पास हैं, वह भी कांग्रेस छीन ले। प्रियंका गांधी अब पूरे दमखम के साथ एमपी चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं।

बताया गया की ग्वालियर और चंबल के 8 जिलों में 34 विधानसभा सीटें आती हैं। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस ने इन 34 में से 26 सीटें कांग्रेस ने जीती थी। 7 बीजेपी को, जबकि एक बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई थी। वहीं, अकेले चंबल संभाग के 3 जिलों की 13 विधानसभा सीटों में से 10 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था।

दरसल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एट्रोसिटी एक्ट के प्रावधानों के विरोध में ग्वालियर चंबल संभाग में सवर्णों ने तत्कालीन बीजेपी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया था। वहीं, इस अधिनियम के पक्ष में दलितों के संगठन ने भी बड़ा प्रदर्शन किया गया था। इन प्रदर्शनों का फायदा कांग्रेस को मिला था।

जया किशोरी ने दी राजधर्म पर सीख, राजनीति करनी है तो कृष्ण जैसी करें, जीत मिलेगी

बदमशों ने एक पत्रकार युवक को किडनेप कर रातभर पीटा, फिर मारी गोली

केजरीवाल ने कसा सीएम शिवराज पर तंज : आप पार्टी को मौका दो, मामा को भूल जाओगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -