कोरोना संक्रमण के चलते महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का हुआ निधन
कोरोना संक्रमण के चलते महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का हुआ निधन
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में दिन पर दिन मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता चला जा रहा है। अब हाल ही में जो खबर आई है वह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। यहाँ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन कोरोना संक्रमण के कारण हुआ है। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी लेकिन फिर उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। उसके बाद बीते बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया।

अब आज यानी गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। जैसे ही उनके निधन की खबर आई वैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस पार्टी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शोक व्यक्त किया है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर कहा, ''मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मांडवी चौहान जी के निधन का दुखद समाचार मिला, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति दें, विनम्र श्रद्धांजलि!'' वहीं दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''महिला कांग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष मांडवी चौहान के दुखद निधन का समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ, वे एक कर्मठ जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता थीं, परिवार जनों को हमारी संवेदनाएं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।''

इसी के साथ मप्र कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ''कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान जी के निधन की दुःखद खबर है। कांग्रेस परिवार शोक-संवेदना व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।''

प्राणवायु के लिए प्राण को संकट में डालकर रेलवे ट्रैक पर खड़े थे लोग, अचानक आ गई ट्रेन हुआ ये हाल

कोरोना वैक्सीन के लिए पहले ही दिन 1।33 करोड़ लोगों ने किया पजीकरण, इन राज्यों में स्टॉक नहीं

अब इस मशहूर अदाकारा ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -