अयोध्या राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे की अश्लील तस्वीर फ़ैलाने वाले कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथाडिया गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे की अश्लील तस्वीर फ़ैलाने वाले कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथाडिया गिरफ्तार
Share:

अहमदाबाद: रामनगरी अयोध्या में बन रहे रामलला के भव्य मंदिर के लिए नवनियुक्त पुजारी मोहित पांडे की फर्जी तवीर फैलाने, उनके खिलाफ नफरती बातें लिखने और हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुँचाने के मामले में कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथाडिया को अहमदाबाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, हितेंद्र पिथाडिया गुजरात कांग्रेस के अनुसूचित (SC) मोर्चा के अध्यक्ष हैं और MLA जिग्नेश मेवानी का ख़ास है। 

हितेंद्र पिथाडिया ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें एक व्यक्ति एक महिला के साथ अंतरंग स्थिति में दिख रहा है। यह आदमी तिलक-चन्दन लगाए हुए है। हितेंद्र पिथाडिया ने दावा किया था कि वह आदमी, रामलला के नवनियुक्त पुजारी मोहित पांडे हो सकते हैं, क्योंकि उनके पुजारी बनने की खबरों में जो तस्वीर सामने आई थी, उसमें उन्होंने भी चन्दन और तिलक लगा रखा था। कांग्रेस नेता पिथाडिया की डाली इस तस्वीर को कुछ कांग्रेस समर्थकों ने भी आगे शेयर कर दिया था। लेकिन यह फोटो फर्जी निकली है। सोशल मीडिया पर जम कर हुए विरोध की वजह से कांग्रेस नेता पिथाडिया ने बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी थी। हालाँकि, कई लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था और पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की माँग की। इन लोगों ने कहा कि हितेंद्र ने अयोध्या के भावी पुजारी की फर्जी अश्लील तस्वीरें फैलाकर हिन्दुओं की आस्था को चोट पहुँचाई है।

रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद अहमदाबाद पुलिस ने हितेंद्र पिथाडिया के खिलाफ केस दर्ज करके अरेस्ट कर लिया है। हितेंद्र पर धारा 469, 509, 295A और IT एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई अहमदाबाद की साइबर पुलिस ने की है। इस मामले में इससे पहले अयोध्या पुलिस ने भी छानबीन करके कार्रवाई करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मामले को अयोध्या पुलिस के संज्ञान में लाया गया है और यहाँ का साइबर विभाग इसकी पड़ताल कर रहा है।

कौन हैं मोहित पांडे?
बता दें कि, अयोध्या राम मंदिर के लिए मुख्य पुजारी नियुक्त किए गए मोहित पांडे को कड़ी परीक्षा के बाद यहाँ की जिम्मेदारी मिली है। मोहित पांडे ने गाजियाबाद के दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में सात वर्षों तक धर्मग्रंथों का अध्ययन किया है। मोहित पांडे ने तिरुपति स्थित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम से संबद्ध श्री वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय से शास्त्री (स्नातक) की उपाधि प्राप्त की थी। इसी वर्ष (2023 में ही) उन्होंने सामवेद का ज्ञान हासिल करते हुए मास्टर डिग्री हासिल की। वह रामानंदीय परंपरा के विद्वान भी हैं और उन्हें वेद, शास्त्र और संस्कृत में विशेषज्ञता भी प्राप्त है।

'भारत में 'मनी हाइस्ट' फिक्शन की जरूरत किसे है, जब आपके पास कांग्रेस पार्टी है', विपक्ष पर PM मोदी का करारा वार

अपनी ही शादी में दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात

'नेहरू जी ने देश के लिए जीवन दे दिया, सालों जेल काटी..', 370 पर टिप्पणियों से भड़के राहुल गांधी बोले- अमित शाह को इतिहास नहीं पता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -