ममता के मंत्री ने किया 'राष्ट्रपति' का अपमान, मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहने वाले कांग्रेस नेता ने की आलोचना
ममता के मंत्री ने किया 'राष्ट्रपति' का अपमान, मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहने वाले कांग्रेस नेता ने की आलोचना
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला सियासी रंग लेता जा रहा है। भाजपा के साथ ही अब कांग्रेस भी बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के मंत्री अखिल गिरी के बयान का विरोध कर रही है। अखिल गिरी के खिलाफ एक के बाद एक शिकायत दर्ज कराने का सिलसिला भी जारी है। रविवार सुबह भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में गिरी के खिलाफ शिकायत दी है।

उल्लेखनीय है कि, भाजपा पहले ही विवादित टिप्पणी के लिए ममता सरकार के मंत्री अखिल गिरी के खिलाफ मालदा, हब्बिबपुर में शिकायत दर्ज करा चुकी है। यही नहीं कांग्रेस भी बढ़ चढ़कर बंगाल के मंत्री के इस बयान की आलोचना कर रही है। कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी अखिली गिरी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, 'राजनीति कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है। मगर ये बात TMC नेताओं को कौन सिखाएगा? TMC को पाठ पढ़ाने का एक ही तरीका है, वो बंगाल में सत्ता परिवर्तन लाना है।

बता दें कि नंदीग्राम में एक रैली को संबोधित करते हुए TMC नेता अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रूप-रंग पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। अखिल गिरि ने कहा था कि शुभेंदु अधिकारी विरोधी दल के नेता हैं तो शोभनीय बातें कहें, मगर वो (शुभेंदु) कहते हैं कि मैं देखने में खराब हूं। ऐसा है तो फिर द्रौपदी मुर्मू देखने में कैसी हैं? शुभेंदु से कहिए तो यहां नंदीग्राम में आकर कहें कि द्रौपदी मुर्मू देखने में कैसी हैं। मनोज टिग्गा देखने में कैसे हैं। तुम देखने में सुंदर हो, मगर अंदर से पूरा कैंसर हो। बाहर से कपड़ा अच्छा है पर भीतर पूरा कैंसर है।

बता दें कि, आज ममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरी की जमकर आलोचना कर रहे कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी खुद भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान कर चुके हैं। दरअसल, कुछ समय पहले, कांग्रेस ने सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ का विरोध करते हुए संसद भवन परिसर में भी प्रदर्शन किया था। इसी दौरान एक निजी चैनल से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने सभी मर्यादाएं लांघते हुए राष्ट्रपति को 'राष्ट्रपत्नी' कह दिया था। इससे पहले कांग्रेस नेता उदित राज भी राष्ट्रपति को चमचागिरी कहने वाला कह चुके हैं। 

मुश्किलों में केजरीवाल सरकार, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने इस मामले में दर्ज की FIR

बड़ी मुश्किल में CM केजरीवाल और सत्येंद्र जैन, अगर 'पॉलीग्राफ' टेस्ट हुआ तो...

भारत जोड़ो यात्रा को रोककर गुजरात में चुनाव प्रचार करने जाएंगे राहुल गांधी ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -