भाजपा की लाडली बहना के सामने कांग्रेस ने किया नारी सम्मान योजना का शुभारंभ
भाजपा की लाडली बहना के सामने कांग्रेस ने किया नारी सम्मान योजना का शुभारंभ
Share:

बुरहानपुर से गोपाल देवकर की रिपोर्ट

बुरहानपुर। जिले में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का शुभारंभ कांग्रेस के कि पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस आई टी सेल की उपाध्यक्ष विभा बिंदु भी उपस्थित रही, साथ ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रिंकु टाक ग्रामीण अध्यक्ष रामकिसन पटेल भी मौजूद रहे। बुरहानपुर पहुंचे कांग्रेस के कसरावद विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया और भाजपा की लाडली बहन योजना को औपचारिक योजना बताया।

नारी सम्मान योजना को कहा कि इसमें कोई प्रतिबंध नहीं है, नारी सम्मान योजना को हमारी सरकार आते ही 1500 रुपए प्रतिमाह, नारी सम्मान में और ₹500 में सिलेंडर देने की घोषणा की गई। तो वही भाजपा पर तंज भी कसा और कहा कि भाजपा ने किसानों को ऋण माफी नहीं दी जबकि हमारी सरकार ने किसानों का ऋण माफ किया। यह बात कांग्रेस के पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने पत्रकार वार्ता मे कहा, साथ ही यह भी कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं को झेलना पड़ता है।

कमलनाथ इस सारी परिस्थितियों से वाकिफ है, इसलिए नारी सम्मान योजना शुरू की है। जिसके तहत आर्थिक सहायता के माध्यम से महिलाओं को साल में कम से कम 25 हजार की आर्थिक प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से मिल जाएगी। नारी सम्मान योजना कांग्रेस की ओर से महिलाओं के सम्मान में दी गई पहली भेंट है। जब पार्टी वचन पत्र आपके सामने आयेगा तो आपको इससे भी महत्वपूर्ण नारी हितैषी देखने को मिलेंगी। आज हम इतना ही कह सकते हैं कि मातृ शक्ति के लिए लेकर वृद्धावस्था तक सम्मान से जीवन यापन का इंतजाम करने के लिए की कृतसंकल्पित है।

कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, राम नाम जप कर पराया माल अपना करते है बजरंगदली

'भोपाल में भी केरल जैसी स्थिति..', The Kerala Story पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

11 लाख डिफाल्टर किसानों का ब्याज भरेगी सरकार, कैबिनेट की बैठक में हुआ बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -