'भोपाल में भी केरल जैसी स्थिति..', The Kerala Story पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
'भोपाल में भी केरल जैसी स्थिति..', The Kerala Story पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
Share:

भोपाल: भाजपा की लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि फिल्म 'द केरला स्टोरी' में जिस प्रकार के हालात दिखाए गए हैं, लगभग वैसे ही हालात मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हैं। बता दें कि, प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल से भाजपा की लोकसभा सांसद हैं। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित 'द केरल स्टोरी' में केरल की महिलाओं को प्रेम जाल में फंसकर, उन्हें धर्मान्तरित कर आतंकवाद में झोंकने की कहानी दिखाई गई है. इन लड़कियों को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) में भर्ती किया गया था। 

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने यह भी कहा है कि फिल्म निर्माता उनके जीवन पर एक फिल्म का निर्माण करने के प्रस्तावों के साथ उनसे संपर्क कर रहे हैं। 'द केरल स्टोरी' पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में सवाल किए जाने पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, मगर पीड़ितों के वीडियो देखे हैं, जिनकी कहानियों को फिल्म में दर्शाया गया है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि फिल्म तीन लड़कियों की सच्ची कहानियों पर आधारित है। लेकिन, हजारों लोगों ने ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है। उन्होंने दावा किया कि, यह काम अकेले केरल में नहीं हो रहा है। भोपाल में भी यह बड़े स्तर पर हो रहा है। हमें ऐसे मामलों की जानकारी आए दिन मिलती रही है। मैंने पहले भी मीडिया को जानकारी दी थी कि लड़कियों को 'लव जिहाद' में फंसाया जा रहा है और उन पर जुल्म किए जा रहे हैं। 

अपने बयान से मुकरा श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाला आफताब, अब बोला- मैं केस लडूंगा

सड़क पर चाय बनाकर लोगों को पिलाते नज़र आए पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री, लगी लोगों की भीड़

CM भूपेश बघेल को अरेस्ट करो, बिना सियासी संरक्षण के इतना बड़ा शराब घोटाला संभव नहीं - AAP की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -