MP-CG में कांग्रेस, तो तेलंगाना में वापस आ रही BRS ..! तमाम एग्जिट पोल का निचोड़ Newstracklive का 'महापोल'
MP-CG में कांग्रेस, तो तेलंगाना में वापस आ रही BRS ..! तमाम एग्जिट पोल का निचोड़ Newstracklive का 'महापोल'
Share:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सहित 5 राज्यों में उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है। अब विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स सामने आए हैं। इनमें यह अनुमान सामने आया है कि किस राज्य में किसकी सरकार बनने की संभावना है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा के हाथ में सत्ता है। इन तीनों ही राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधी टक्कर है।

इसके अलावा तेलंगाना में सत्ताधारी BRS को कांग्रेस ने कांटे की टक्कर दी है। यहां भाजपा तीसरे नंबर पर है, मगर किसी को बहुमत न मिलने की स्थिति में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। Newstracklive ने तमाम एग्जिट पोल्स की स्टडी कर एक महापोल तैयार किया है, जिसमे 5 राज्यों के चुनावी नतीजों की एक झलक पेश करने की कोशिश की गई है।  

राजस्थान में क्या अशोक गहलोत राज बरक़रार रहेगा जाएगा या हर 5 साल में सत्ता बदलने की परंपरा? हमारे एग्जिट पोल के मुताबिक, यहाँ कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। यहाँ कांग्रेस 95-105 सीटों के साथ बहुमत की लाइन पर दिख रही है, वहीं भाजपा भी 90 से 100 सीटों के अनुमान के साथ अधिक पीछे नहीं है। जबकि, अन्य को 5 से 15 सीटें मिलती दिख रहीं हैं, यदि राज्य में कोई दल बहुमत से थोड़ा पीछे रह जाता है, तो अन्य की भूमिका किंगमेकर की हो सकती है। 

वहीं, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। EXIT POLL के मुताबिक राज्य में कांग्रेस को 50 से 55 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 33 से 38 सीटों पर सिमटती दिख रही है। राज्य में कुल 90 सीटें हैं, जिनमें से 1 से 5 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर मतदान हुआ था और बहुमत का आंकड़ा 116 है। यहाँ कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 112 से 125 सीटें मिलती दिख रहीं हैं, यानी पार्टी बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं, भाजपा भी ज्यादा पीछे नहीं है, उसे 110 से 122 सीटें मिलती दिख रही हैं। मध्य प्रदेश में 2 से 8 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। 

तेलंगाना में BRS और कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर दिख रही है। के चंद्रशेखर राव की पार्टी की हवा तो बहुत थी, लेकिन मतदान के बाद कांग्रेस की भी लहर दिखने लगी है। हालाँकि, BRS और AIMIM का गठबंधन अपने बल पर आसानी से बहुमत प्राप्त कर रहा है। लेकिन, 10 से 20 सीटें मिलती दिख रहीं हैं, वहीं TDP को 25 से 35 सीटें मिलती दिख रहीं हैं, यदि कांग्रेस और TDP हाथ मिला लें तो समीकरण बदल सकता है। भाजपा को यहाँ अधिक से अधिक 5 से 10 सीटें मिलती दिख रही है। 

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में स्थानीय दलों का दबदबा देखने को मिल रहा है। यहाँ सत्ताधारी MNF को राज्य की कुल 40 सीटों में से 20 -22 सीटें, ZPM को 16-18 सीटें मिलती दिख रही है। यहाँ बहुमत का आंकड़ा 21 है। कांग्रेस और भाजपा को यहाँ 2 से 5  सीटें मिलती दिखाई दे रहीं हैं। 

Newstracklive ने ये महापोल, कई एग्जिट पोल की स्टडी कर उनका निचोड़ कर निकाला है। हालाँकि, परिणामों की असली तस्वीर तो 3 दिसंबर को ही स्पष्ट होगी, लेकिन यहाँ आपको इसका एक सटीक अंदाजा जरूर मिल जाएगा।  

सूफिया परवीन हत्याकांड में बेलाल और उसकी पत्नी अफशाना खातून को उम्रकैद की सजा

भारत की GDP में जबरदस्त इजाफा, अनुमान को भी पार कर गई वृद्धि

थाईलैंड का 'अयोध्या' प्रेम: राम मंदिर अभिषेक के लिए भेजेगा एक अनूठा तोहफा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -