तो क्या अकेले BMC का चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, एचके पाटिल ने कही यह बात
तो क्या अकेले BMC का चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, एचके पाटिल ने कही यह बात
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी एचके पाटिल ने हाल ही में कहा है कि 'बीएमसी के आगामी चुनाव पार्टी किसके साथ मिलकर लड़ेगी, यह अभी तय नहीं है। यह निर्णय हाईकमान लेगा, लेकिन ज्यादातर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की राय है कि कांग्रेस बीएमसी का चुनाव अकेले लड़े।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'पार्टी ने अगले 100 दिन के लिए घर-घर पहुंचने का कार्यक्रम तय किया है। मुंबई कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की बात भी हुई, जिसकी निगरानी खुद महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी पाटिल करेंगे।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि कांग्रेस ने बीते सोमवार को ही अपना स्थापना दिवस मनाया था।

जी दरअसल वहां पर कांग्रेस लय में ही नजर आई थी। इस दौरान शिवसेना और एनसीपी के खिलाफ जमकर बोला गया। जी दरअसल फरवरी 2022 में होने वाले बीएमसी और संगठन को मजबूत करने के लिए बीते मंगलवार को महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी पाटिल ने कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में पाटिल ने 100 दिन का अजेंडा तैयार किया है। कहा जा रहा है इसी के तहत पदाधिकारी घर-घर जाएंगे, बैठक लेंगे, आम आदमी की समस्याओं को जानेंगे, ताकि उन मुद्दों को उठाया जा सके।

इसके अलावा यह भी कहा गया है कि हर महीने वह खुद मुंबई आकर मुआयना करेंगे कि जिन्हें जो काम दिया था, वह कितना पूरा किया गया। इस बैठक में यह भी कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस सरकार में है, लेकिन मुंबई महानगरपालिका में वह विपक्ष में है, इसलिए वह यहां पर विपक्ष की भूमिका में रहे।

इंदौर के 'स्‍वच्‍छता मॉडल' को देख बोले केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर- 'इसी तर्ज पर दूसरे शहरों को मिलेगी सफलता'

कोरोना के नए वेरियंट से घबराया अमेरिका

जिस दिन हुआ था राम-सीता का विवाह! आखिर क्यों उस दिन शादी से बचते हैं लोग ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -