स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने किया संविधान संशोधन
स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने किया संविधान संशोधन
Share:

मुंबई: शिवसेना द्वारा कांग्रेस पर फिर से निशाना साधा गया है। इस दौरान शिवसेना ने आरोप लगाया है कि वे अपनी गंदी राजनीति साधने के लिए संविधान संशोधन  करते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी का शिवसेना ने समर्थन किया है। उनका कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सेक्युलरिज़्म को लेकर जो कहा वह सही है। यह एक ऐसा शब्द है जिसका सबसे अधिक दुरूपयोग किया गया है।

पार्टी द्वारा कहा गया है कि बाद के दौर में दलित जनसंख्या को यह अनुभव हुआ कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए राजनीतिक स्वार्थ हेतु फूट डालो और शासन करो का फाॅर्मूला अपनाया। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में यह भी लिखा है कि कांग्रेस ने जाति, पंथ और धर्म को लेकर विवाद सदैव बने रहने की बात तय की। देश में धर्मनिरपेक्ष शब्द का दुरूपयोग हुआ। देश संप्रभु बनी रहे यह सुनिश्चित करने के लिए संविधान का निर्माण किया जाए।

 गंदी राजनीति के लिए इसमें संशोधन किए गए हैं। सामना ने अपने संपादकीय लेख में शाहबानो प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस तरह के दृष्टांतों के चलते ही देश की संप्रभुता खतरे में पड़ी है। देश में सेक्युलर शब्द का बहुत दुरूपयोग किया जा रहा है। इसे समाप्त किया जाना जरूरी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -