कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने ली पद की शपथ, कुछ दिन पहले ही सलाखों से आये थे बहार
कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने ली पद की शपथ, कुछ दिन पहले ही सलाखों से आये थे बहार
Share:

इंदौर/ब्यूरो।  नगर निगम चुनाव के दौरान राजनीतिक विवाद में एक महीने से अधिक समय तक जेल में रहे वार्ड-22 के कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया को सोमवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान निगम में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे और कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित अन्य सहयोगी भी मौजूद थे। 

शपथ ग्रहण के बाद स्वस्थ माहौल में चर्चा के दौरान कलेक्टर ने दोनों कांग्रेसी पार्षदों को सलाह दी कि पार्षदों को जनता ने चुनकर भेजा है। आपको जनता की सेवा करनी चाहिए और संयम से काम लेना चाहिए। पार्षद चौकसे ने कलेक्टर की सलाह को मानते हुए कहा कि शहर की नब्ज आपके हाथ में है। आप तो सब जानते हैं, हम गुंडे-बदमाश नहीं हैं। विकास में पहले भी आपका सहयोग मिलता रहा है और आगे भी आपका सहयोग चाहिए। 

चौकसे ने विपक्षी पार्षदाें के बारे में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के रुख की भी सराहना की। कहा कि महापौर का यह कहना कि नगर निगम में न पक्ष, न विपक्ष रहेगा, बल्कि सहयोगी पक्ष रहेगा, यह उनकी सकारात्मक सोच को दर्शाता है।कलेक्टर ने भी कहा कि आप लोगों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकलीवाल हर मामले में सोच-समझकर, संयम से काम लेते हैं। इस पर बाकलीवाल ने भी यह कहा कि अभी नए पार्षद हैं, धीरे-धीरे सब समझ जाएंगे।

चेहरे पर पिंपल या तिल हो सकता है स्किन कैंसर, तुरंत करवाए जांच

ऑउटफिट कोई भी हो...हर लुक में ग्लैमरस दिखाई देती है ये एक्ट्रेस

इस वजह से कई घंटों तक हॉस्पिटल में ही पड़ा रहा पाकिस्तानी खिलाड़ी का शव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -