दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को मारा थप्पड़, देखें Video
दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को मारा थप्पड़, देखें Video
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। दिल्ली में हो रही वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि चांदनी चौक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। आप कार्यकर्ता का नाम धर्मेश बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अलका लांबा पिछले साल ही आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं थीं। वहीं, आप कार्यकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अलका लांबा कांग्रेस का चिन्ह लेकर पोलिंग बूथ पर घुस रही थीं, बूथ केप्चरिंग की तैयारी कर रही थीं। कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस कुछ नहीं कर रही है और मूकदर्शक बनी हुई है। आप कार्यकर्ता ने कहा है कि वह अलका लांबा का चिन्ह लेकर पोलिंग बूथ पर आने का विरोध कर रहा था।

आपको बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सब्बरवाल चुनाव लड़ रहे हैं।  बता दें दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। दिल्ली के 1।47 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग नई सरकार चुनने के लिए करेंगे। इस चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

 

अफसरों में मची खलबली, इस डीएम ने लंबित मामलों को निपटाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका

दिल्ली को इस्लामिक स्टेट बनने से बचाने के लिए भाजपा को वोट करें - गिरिराज सिंह

गरीब सवर्णों को आयु सीमा में मिल सकती है छूट, सरकार से जल्द फैसले की उम्मीद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -