देश में फैल रहा है अराजकता का माहौल
देश में फैल रहा है अराजकता का माहौल
Share:

जम्मू : एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस का कहना था कि देश में अराजक स्थिति फैल रही है। हालात ये हैं कि कुछ लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तो दूसरी ओर ट्रक क्लीनर की मौत की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने कहा कि देश इस समय एक मुश्किल समय से गुज़र रहा है। यह देश की समृद्धि और आर्थिक विकास के लिए बेहतर नहीं है। इस मामले में कहा गया कि देश में आर्थिक विकास की जरूरत है। समृद्धि और विकास को आधार बनाना जरूरी है लेकिन यह चिंता का विषय है कि उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में पीट- पीटकर हत्या कर दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा विवादित बयान को लेकर सवाल पूछे जाने पर राज्य सभा में विपक्ष के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के के मंत्री और सांसद विवादित बयान दे रहे हैं। यही नहीं यह देश के माहौल को बिगाड़ रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जम्मू में पार्टी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आए थे।

आजाद द्वारा यह भी कहा गया है कि ऐसा पहले कभी क्यों नहीं हुआ। सत्ताधारी दल के मंत्री व सांसद इस तरह का बयान दे रहे हैं। जिन बयानों से केवल माहौल खराब हो रहा है। सांप्रदायिकता भड़क रही है। इस दौरान मांग की गई है कि सत्ताधारी पार्टी के मंत्री व सांसद इस तरह का बयान दे रहे हैं जिससे देश का वातावरण बिगड़ रहा है, जो भी हुआ वह ठीक नहीं था। सत्ता को इन स्थितियों को नियंत्रण में ले लेना चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -