महाराष्ट्र में कांग्रेस को नंबर वन बनाएंगे: नाना पटोले
महाराष्ट्र में कांग्रेस को नंबर वन बनाएंगे: नाना पटोले
Share:

मुंबई: आप सभी जानते ही होंगे महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार अब नाना पटोले को दिया जा चुका है। ऐसे में पदभार ग्रहण करने से पहले नाना पटोले ने कहा कि, 'वे महाराष्ट्र में कांग्रेस को नंबर वन बनाएंगे।' जी दरअसल हाल ही में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर साफ़-साफ कह दिया है कि, 'वह पद कांग्रेस के पास है और कांग्रेस के पास ही रहेगा। रही बात कि कौन अध्यक्ष होगा, यह निर्णय हाईकमान लेगा।' जी दरअसल बीते सोमवार को नाना पटोले को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

उसी के बाद मुंबई कांग्रेस की तरफ से पदग्रहण समारोह आयोजित होने की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप, शालेय शिक्षण मंत्री वर्षा गायकवाड, मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी, पूर्व विधायक आमदार युसुफ अब्राहमी सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे। इस बैठक में 12 फरवरी को होने वाले पदग्रहण कार्यक्रम की समीक्षा की गई।

इस बैठक के होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नाना ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि, किसान आंदोलन को महाराष्ट्र की तरफ से ताकत दी जाएगी।' इसी के साथ नाना ने यह भी कहा, 'यह पद कांग्रेस के पास था और रहेगा। अगला अध्यक्ष कौन होगा, इस बारे में कांग्रेस हाईकमान फैसला लेगा।'

NTA में स्टेनोग्राफर, प्रोग्रामर सहित कई पदों पर निकली भर्ती

कपूर खानदान के इस मशहूर एक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा

कपूर परिवार को एक और झटका, हार्ट अटैक के चलते 'राजीव' का निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -