कांग्रेस ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'नाम बदलने से पाप नहीं धुलेंगे...'
कांग्रेस ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'नाम बदलने से पाप नहीं धुलेंगे...'
Share:

भोपाल: MP सरकार की मंत्रिमंडल ने भर्ती तथा प्रवेश परीक्षाओं मे भ्रष्टाचार में घिरे व्यापमं का नाम परिवर्तित कर कर्मचारी चयन बोर्ड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब इसे लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने बताया कि व्यापमं का नाम परिवर्तित करने से भारतीय जनता पार्टी के पाप नहीं धुलेंगे।

वही अजय सिंह यादव ने बताया कि व्यापमं के जरिए एक पीढ़ी का भविष्य नष्ट किया गया। फिर घोटलों को छिपाने के लिए सैकड़ों व्यक्तियों की संदिग्ध मौत हुई। पहले से प्रदेश सेवा आयोग होते हुए चयन बोर्ड बनाना यह एक अवैधानिक प्रक्रिया है। भारतीय जनता पार्टी सरकार भ्रष्टाचार करने के लिए नई-नई तरकीब तलाश रही है। व्यापमं का नाम परिवर्तित कर चयन बोर्ड किया जा रहा है जिससे भारतीय जनता पार्टी सरकार नियुक्तियों में भ्रष्टाचार कर सके।

आपको बता दें शुक्रवार को मंत्रिमंडल में भर्ती तथा प्रवेश परीक्षाओं मे भ्रष्टाचार में घिरे व्यापमं का नाम परिवर्तित कर कर्मचारी चयन बोर्ड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह आयोग सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत काम करेगा। बता दें पहले व्यवसायिक परीक्षा मंडल से नाम परिवर्तित कर प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड किया गया था। अब सरकार दूसरी बार फिर प्रोफेशन एग्जामिनेशन बोर्ड का नाम परिवर्तित कर कर्मचारी चयन बोर्ड कर रही है।

ममता बनर्जी को बनाया माँ दुर्गा, मोदी को महिषासुर.., बंगाल में TMC के पोस्टर पर बवाल

दोबारा 'मुख्यमंत्री' बनना चाहते हैं मांझी, बोले- 'नीतीश कुमार पिछले 17 सालों से CM है...'

कर्नाटक कांग्रेस ने भगवा झंडे वाले विवाद में केएस ईश्वरप्पा की बर्खास्तगी की मांग की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -