तेलंगाना में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता और AIMIM कार्यकर्ताओं में झड़प
तेलंगाना में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता और AIMIM कार्यकर्ताओं में झड़प
Share:

हैदराबाद: तेलंगाना में कांग्रेस और AIMIM नेताओं के बीच हाथापाई का मामला प्रकाश में आया है। ये झगड़ा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों से मिलने को लेकर हुआ है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगते हुए कहा है कि उन्हें प्रभावित इलाके में पहुँचने के बाद भी पीड़ितों से मिलने नहीं दिया गया। रविवार (अक्टूबर 18, 2020) को हुए इस विवाद में दोनों दलों के नेता शामिल थे। पुलिस ने काफी मेहनत के बाद इन्हें अलग करवा कर विवाद शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में से चंदरघाट क्षेत्र में कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री शब्बीर अली कल हालत का जायज़ा लेने और पीड़ितों से मिलने के लिए गए थे। लेकिन, शब्बीर अली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुँचते ही वहाँ कुछ AIMIM के नेता व कार्यकर्ता भी जा पहुंचे। इसके बाद आपसी विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते यह बहस, झड़प में बदल गई। बाद में पुलिस ने इस मामले में बीच-बचाव करके मामले को ठंडा करवाया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में हुई तेज बारिश के चलते तेलंगाना के कई इलाके बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। इन्हीं इलाकों में अकबरुद्दीन ओवैसी का निर्वाचन क्षेत्र चंद्रायनगुट्टा भी आता है। ऐसे में कई AIMIM नेता वहाँ पीड़ितों की सहायता करने में लगे हुए थे, किन्तु बीच में कांग्रेस नेता भी वहाँ आ पहुँचे और उनसे बात करने की कोशिश की, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए क्या हैं एक लीटर के दाम

अमेजन और फ्लिपकार्ट को ऑर्डर और नोटिस किए गए जारी

हरियाणा सरकार का ऐलान- 7 दिनों के भीतर किसानों को मिलेगा फसल का भुगतान, 1000 करोड़ जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -