पंजाब और हरयाणा में तकरार बढ़ी, सीएम खट्टर बोले- अलग हाई कोर्ट और चंडीगढ़ हमारा अधिकार
पंजाब और हरयाणा में तकरार बढ़ी, सीएम खट्टर बोले- अलग हाई कोर्ट और चंडीगढ़ हमारा अधिकार
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा के पास, राज्य के लिए एक अलग हाई कोर्ट के साथ चंडीगढ़ पर पूरा अधिकार है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की आलोचना करते हुए, सीएम खट्टर ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, 'राज्य के लिए एक अलग उच्च न्यायालय के साथ चंडीगढ़ पर हरियाणा का अधिकार है। यह हमारी समझ से परे है कि पंजाब सरकार ने चुनाव खत्म होने के फ़ौरन बाद चंडीगढ़ का मुद्दा क्यों उठाया। सिर्फ वे ही बता सकते हैं कि वे किसके दबाव में आकर इस मुद्दे को उठा रहे हैं।'

मनोहर लाल खट्टर ने आगे कहा कि, 'शाह आयोग ने सिफारिश की थी कि चंडीगढ़ को हरियाणा में जाना चाहिए। सतलुज यमुना लिंक नहर से हरियाणा को पानी मिलने पर सर्वोच्च न्यायालय के 2002 के आदेश पर असहमति की वजह से और यह कि दोनों राज्यों को परस्पर फैसा  लेना चाहिए, हम फिर से कोर्ट को लिखेंगे क्योंकि पंजाब इस मामले को लेकर निष्क्रिय है।'

बता दें कि चंडीगढ़ को लेकर पंजाब और हरियाणा में टकराव बढ़ता जा रहा है। चंडीगढ़ पर पंजाब सरकार के दावे के बाद सियासी रस्साकशी एक बार फिर गरमा गई है। राज्य में पंजाब की AAP सरकार द्वारा विधानसभा में पारित किए गए प्रस्ताव का राज्य में जहां विरोध हो रहा है, वहीं लोगों का कहना है कि चंडीगढ़ पर जितना अधिकार पंजाब का है उतना हरियाणा का भी है। 

'चंडीगढ़ के दो टुकड़े करो और 20 हज़ार करोड़ दो..', पंजाब में सरकार बनते ही केंद्र से AAP की मांग

BJP नेता पर संजय राउत का हमला, बोले- 'INS विक्रांत के लिए जमा किए पैसे कहां गए?'

'रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दो धड़ों में बंटा विश्व, लेकिन भारत ने लिया अपना स्टैंड..' भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले PM

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -