फिर भड़की हिंसा,उपद्रव के बाद तनाव का माहौल
फिर भड़की हिंसा,उपद्रव के बाद तनाव का माहौल
Share:

वल्लभगढ़ : हरियाणा के वल्लभगढ़ में बीते समय उपजा सांप्रदायिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया। इस दौरान उपद्रवियों की भीड़ ने पथराव किया और कुछ वाहनों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली। इस घटना में करीब 4 लोग घायल हो गए। हालांकि पथराव के कारणों का पता नहीं चला है, बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा नमाज़ अता किए जाने के दौरान उन पर पथराव किया गया वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि भजन कर रही महिलाओं पर पत्थर फैंके गए। जिससे मामला गरमा गया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों संप्रदायों के भड़कने से स्थिति बेकाबू हो गई। इस दौरान दोनों ही पक्षों की ओर से पथराव किया गया। पथराव करीब 2 घंटे तक चलता रहा। इस दौरान दोनों पक्षों के अनुयायी छतों पर पहुंच गए और एक दूसरे पर पत्थर, बोतलें, ईंट और जो मिला वह फैंकने लगे। उल्लेखनीय है कि 26 मई को करीब दो हजार लोगों ने मस्जिद में आग लगा दी थी आौर घरों व दुकानों को भी जला दिया था।

इस दौरान पीडि़तों को पुलिस थाने में शरण लेना पड़ी। इसके बाद से ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर हमला कर दिया गया जिसके चलते क्षेत्र में उपद्रव फैल गया। स्थिति काफी तनावपूर्ण है। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। कहा जा रहा है कि गांव में अभी भी तनाव और दहशत का माहौल है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -