नोबेल पुरस्कार में मिली राशि दान कर देंगे कोलंबिया के राष्ट्रपति
नोबेल पुरस्कार में मिली राशि दान कर देंगे कोलंबिया के राष्ट्रपति
Share:

बगोटा : कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सैंटोस ने नोबेल शांति पुरस्कार के तहत मिली राशि को दान करने के घोषणा की है। दरअसल सैंटोस ने इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार जीता है। उन्हें करीब आधी सदी से देश में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए किए जाने वाले कार्य को लेकर शांति पुरस्कार मिला है। कोलंबिया में चल रहे संघर्ष में 260000 से भी ज़्यादा लोग मारे गए हैं, तो दूसरी ओर 45000 लोग लापता हो गए थे।

इस संघर्ष में 70 लाख लोगों को अपने स्थान से पलायन तक करना पड़ा। सैंटोस को नोबेल शांति पुरस्कार के अंतर्गत स्वर्ण पदक, प्रमाणपत्र और 925000 डाॅलर की राशि मिलेगी। भारतीय मुद्रा में यह लगभग 6.2 करोड़ रूपए होगी। राष्ट्रपति जुआन को यह सम्मान ओस्लो में 10 दिसंबर को दिया जाएगा। पुरस्कार से अलग सैंओस ने कहा कि वे शांति समझौता लागू होने तक अपने प्रयास करते रहेंगे।

गौरतलब है कि उन्होंने बीते माह विद्रोही गोरिल्ला संगठन रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेज आॅफ कोलंबिया के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए थे। गौरतलब है कि इस मामले में 2 अक्टूबर को जनमत संग्रह करवाया गया मगर मतदाताओं के मत इसके विरोध में चले गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -