कोलंबिया में भूस्खलन से हालात बदतर, अब तक 254 मौतें
कोलंबिया में भूस्खलन से हालात बदतर, अब तक 254 मौतें
Share:

माकोआ। कोलंबिया के मोकोआ में भूस्खलन से बड़े पैमाने पर जनधन की हानि हुई है। हालात ये थे कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। भूस्खलन से कई लोग जमीन में दब गए है। अब यहां पर राहत और बचाव के कार्य किए जा रहे हैं। भूस्खलन से मृतकों की संख्या 254 हो गई है।

हालात ये थे कि 38 वर्ष की एक महिला मार्टागोमेज अपनी भतीजी को तलाश रही थी मगर भतीजी को तलाशते हुए मलबे के नीचे उसे एक बच्चे का केवल हाथ ही मिला। वह दहशत में आ गई। भूस्खलन के बाद यहां के हालात बेहद खराब हैं और लोगों को राहत शिविरों में आश्रय दिया गया है। राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सैंटोस ने कहा है कि अभी केजुलिटी बढ़ सकती है। और यह एक संकट का समय है। हालांकि आपदा प्रबंधन किया जा रहा है।

भूस्खलन के बाद जमीन में दबे लोगों को तलाशा जा रहा है कहीं कहीं पर मलबा हटाने के काम में परेशानी आ रही है लेकिन यह कार्य तेजी से किया जा रहा है। लोगों को जीवित बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में घायलों के मिलने पर उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया गया है। 

बारिश और भूस्खलन से कोलंबिया बना दलदल, 193 की मौत

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -