बारिश और भूस्खलन से कोलंबिया बना दलदल, 193 की मौत
बारिश और भूस्खलन से कोलंबिया बना दलदल, 193 की मौत
Share:

कोलंबिया। कोलंबिया में बारिश, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदा का कहर बरपा है। हालात ये हैं कि यहां के कुछ क्षेत्र जोरदार बारिश के चलते भूस्खलन का शिकार हुए और फिर ये दलदल में तब्दील हो गए। ऐसे में बड़े पैमाने पर जीवन जमीन में दब गया। भूस्खलन और बारिश के चलते करीब 193 लोगों की मौत हो गई। मोकावा में भी ऐसे ही हालात बने हैं।

हालात ये है कि भूस्खलन से पूरे क्षेत्र में त्राहि त्राहि मच गई। यहां पर कुछ क्षेत्रों में नदियों में उफान आ गया है। हालात ये हैं कि नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं और नदियों के आसपास तक भी किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। पुटुमेयो प्रांत भी ऐसा ही एक क्षेत्र है। हालांकि किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए सेना की सहायता ली जा रही है।

सेना राहत अभियान में जुट गई है। बारिश के कारण कई स्थानों में बानी भर गया और लोग कई क्षेत्रों में फंस गए हैं इन्हें निकालने का काम जारी है तो दूसरी ओर लोगों के वाहन तक पानी में लगभग आधे डूबे रहे।

ओबामा के जलवायु परिवर्तन के समझौते को डोनाल्ड ट्रंप ने किया रद्द

गर्मी से हुआ हाल बेहाल, पारा पहुंचा 40 पार

ओबामा के जलवायु परिवर्तन के समझौते को डोनाल्ड ट्रंप ने किया रद्द

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -