सिंगर ने किया तिरंगे का अपमान
सिंगर ने किया तिरंगे का अपमान
Share:

मुंबई : यहां एक बैंड के गायक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने का मामला सामने आया है। गायक ने लुंगी डांस के लिये तिरंगे को अपनी कमर में लटका लिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हो गया है। हालांकि यह बात अलग है कि तिरंगे को अपमानित करने वाले गायक ने अभी तक माफी नहीं मांगी है। तिरंगे का अपमान करने का मामला ब्रिटिश बैंड के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन से जुड़ा हुआ है।

जानकारी मिली है कि मुंबई में इंटरनेशनल बैंड कोल्डप्ले ने ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल इंडिया का आयोजन किया था, इसमें मौजूद ब्रिटिश बैंड के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन ने अपनी कमर में तिरंगा लटकाकर तिरंगे को अपमानित किया। जिस वक्त यह मामला हुआ, उस दौरान वे भारतीय संगीतकार एआर रहमान के साथ कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहे थे। मार्टिन के इस कारनामे से हंगामा खड़ा हो गया है।

एनसीपी नेता मलिक ने जहां मार्टिन को माफी मांगने के लिये कहा है वहीं मामले की जांच कराने की भी मांग हुई है। बताया गया है कि कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस समेत प्रमुख नेता और फिल्म अभिनेता भी मौजूद थे।

लाहौर में भी तिरंगा लहराऐंगी उमा भारती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -