लाहौर में भी तिरंगा लहराऐंगी उमा भारती

खजुराहो पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति है। ऐसे में नेताओं द्वारा हर दिन कुछ न कुछ बयान दिए जा रहे हैं। आमतौर पर अपना कार्य करने वाली केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी देशभक्ति का अलख जगाते हुए कहा है कि उनकी इच्छा है कि वे पाकिस्तान तक जाकर तिरंगा ध्वज फहराऐं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने यही बात पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी बताई थी।

मध्यप्रदेश के खजुराहो में पत्रकारों से मिली जानकारी के अनुसार जो सवाल किए गए उसके जवाब में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि हुबली ही नहीं वे तो कराची में भी तिरंगा लहराऐंगी। उन्होंने झांसी और खजुराहो के बीच चलने वाली रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दरअसल केंद्रीय मंत्री उमा भारती मध्यप्रदेश के खजुराहो में थीं। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने अलग - अलग प्रश्न किए।

इस मामले में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि देश की शान में हुबली तो क्या लाहौर व कराची तक तिरंगा फहराया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान को लेकर सरकार ने सख्त रवैया अपना लिया है। उमा भारतीय ने बुंदेलखंड को लेकर टिप्पणी की। उनका कहा था कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश दोनों ही राज्यों को इस मसले पर विचार करना होगा।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -