पंजाब से लहर राजस्थान तक ठंड ने ढाया कहर, कई राज्यों में 14 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद
पंजाब से लहर राजस्थान तक ठंड ने ढाया कहर, कई राज्यों में 14 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद
Share:

हरियाणा: सर्दी अब भी अपना कहर ढा रही है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में शीतलहर चली। अभी 2 दिन तक इसके जारी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, 14 राज्यों में कोहरे से जनजीवन प्रभावित होता हुआ दिखाई दे रहा है। ट्रेनों की रफ्तार भी कम रही, जिससे वे घंटों देरी से गंतव्यों पर पहुंचीं। उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट भी देखने के लिए मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 8-10 जनवरी के मध्य उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ बारिश का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बारें में जानकारी दी है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में सोमवार को भी भीषण से अधिक भीषण ठंड की स्थिति देखने के लिए मिल सकती है। उसके बाद तापमान थोड़ा बढ़ेगा और ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का इस बारें में कहना है कि, 14 राज्यों में कोहरे की स्थिति बन चुकी है। इनमें यूपी, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा शामिल हैं। जिसके साथ साथ पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे का अनुमान जताया गया है।

हिमाचल में आज धुंध का यलो अलर्ट: हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। सोमवार को पूरे प्रदेश में धुंध का यलो अलर्ट  भी जारी कर दिया गया है। मंगलवार को प्रदेशभर में और बुधवार को मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 और 12 जनवरी को मौसम फिर साफ हो जाएगा और धूप खिली रहेगी। प्रदेश के मैदानी क्षेत्र  में धुंध और कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम के समय बाजारों में सन्नाटा छाया रह रहा है। प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। बर्फबारी और वर्षा न होने से गेहूं, मटर और सेब की फसल को हानि हो रही है, जबकि बागवान नई पौध नहीं रोप पा रहे हैं।

पंजाब-हरियाणा के ज्यादातर शहरों में पारा 10 से नीचे: पंजाब में अमृतसर को भीषण ठंड से राहत अब तक नहीं मिल पाई है। बीती रात भी यहां 5.8 डिग्री तापमान रहा। लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड भी कर लिया गया है। पंजाब सरकार ने भीषण ठंड को देखते हुए प्रदेश में 10वीं तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश भी जारी कर दिया है। हरियाणा के भिवानी में सबसे कम 6.7 डिग्री तापमान रहा। वहीं, अंबाला, नारनौल, हिसार और करनाल में बारा 7-9 डिग्री के मध्य दर्ज किया गया। राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री पर आ गया।

जम्मू और श्रीनगर में सबसे सर्द रात: शीतलहर ने जम्मू को अपनी चपेट में ले लिया है और इलाकों में शनिवार की रात सीजन में सबसे अधिक ठंड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर आ चुका है। जम्मू क्षेत्र में बनिहाल शहर में सबसे कम माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज कर लिया गया है। कटड़ा में रात का तापमान 6 डिग्री रहा। श्रीनगर में पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन शनिवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज कर लिया गया है। ठंड की वजह से लोगों की दैनिक गतिविधियां लगभग ठप हो गई हैं और लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड से डल झील पहले ही जम चुकी है। जिसकी वजह से सैलानियों के मजे आ गए हैं और वे पानी पर जमी बर्फ का आनंद उठा रहे हैं। मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते शून्य से नीचे ही तापमान रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से उत्तर-पश्चिम भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखाई देने वाला है। इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आने वाले  8 और 9 जनवरी को हल्की वर्षा होने का अनुमान है। मध्य भारत की बात करें तो गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के उत्तरी भाग में भी हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भी सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

रोजाना आंवला खाने के क्या फायदे हैं?

झारखंड के छात्र राम राउत की इटली में रहस्यमयी मौत, परिवार ने सरकार से लगाई शव लाने की गुहार

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर ऐसा क्या कह गए मंत्री जमीर अहमद, जो लोग बोले- Boycott Maldives

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -