कश्मीर में बर्फ़बारी के कारण अभी और बढ़ेगी ठंड
कश्मीर में बर्फ़बारी के कारण अभी और बढ़ेगी ठंड
Share:

नई दिल्ली : देश में ठंड का असर कम नहीं हुआ है। वही बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर में जमकर बर्फबारी हुई। मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत मैदानी इलाकों में पारा अब भी 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। भोपाल में बुधवार को तापमान 8.8 डिग्री और पंजाब के भटिंडा में 0.7 डिग्री दर्ज किया गया। एनसीआर में सबसे कम तापमान गुड़गांव में 2.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 4-5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमालच प्रदेश में भारी बर्फबारी हो सकती है।

उत्तराखंड में फिर जारी अलर्ट, भारी बर्फबारी की जताई संभावना

अभी और बढ़ेगी ठंड 

प्राप्त जानकारी अनुसार मौसम वैज्ञानिक कि माने तो मौसम ट्रेंड के मुताबिक हवा का रुख बदलकर दक्षिण दिशा में हो गया है। इस वजह से तापमान बढ़ा है। तीन-चार दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। हालांकि, कश्मीर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस गुजरेगा तो 5 जनवरी से ठंड का एक दौर और आ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि कल दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा रह सकता है। इससे विजिबिलिटी 200 मीटर तक गिर सकती है। 

राजस्थान में फसलों की परेशानी बढ़ा सकता है पाला

जानकारी अनुसार पहले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 4- 5 जनवरी को हल्की बारिश या फुहार के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में ओले भी पड़ सकते हैं। जयपुर में तापमान 0.5 डिग्री बढ़ा और 6.1 डिग्री दर्ज किया गया।

पूरे देश में ठंड का कहर जारी, लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

भयानक ठंड से जमा पूरा उत्तर भारत, अभी और बढ़ेगी ठंड

यह है दुनियां का सबसे ठंडा शहर, तापमान जान कर उड़ जायेंगे आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -