उत्तराखंड में फिर जारी अलर्ट, भारी बर्फबारी की जताई संभावना
उत्तराखंड में फिर जारी अलर्ट, भारी बर्फबारी की जताई संभावना
Share:

देहरादून : पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले सैलानियों की खुशी को बढ़ा सकता है। इसके कारण नए वर्ष पर बर्फबारी की संभावना है। वर्ष 2007 के बाद हल्द्वानी में मंगलवार की रात पारा माइनस में पहुंच गया जो -0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देहरादून के मौसम वैज्ञानिक की माने तो प्रदेश में मुक्तेश्वर शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा। मुक्तेश्वर का तापमान माइनस 4.5 रहा। पिछले 33 वर्षों में पहली बार पंतनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 पहुंचा है।

राजस्थान में फसलों की परेशानी बढ़ा सकता है पाला

अलर्ट जारी किया गया 

जानकारी अनुसार अल्मोड़ा में भी रात का तापमान शून्य पहुंच गया। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुबह से ही बर्फीली हवाएं चलने से स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर ऊधमसिंह नगर में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

पूरे देश में ठंड का कहर जारी, लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक ठंड के चलते टनकपुर तथा बनबसा के मैदानी इलाकों को छोड़कर चंपावत जिले में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 दिसंबर से 4 जनवरी कर अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

भयानक ठंड से जमा पूरा उत्तर भारत, अभी और बढ़ेगी ठंड

यह है दुनियां का सबसे ठंडा शहर, तापमान जान कर उड़ जायेंगे आपके होश

ठण्ड से ठिठुरी राजधानी, टूटा सात साल का रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -