कब्ज को छूमंतर कर देता है नारियल का तेल
कब्ज को छूमंतर कर देता है नारियल का तेल
Share:

नारियल तेल एक ऐसा तेल है जिसे आप लगाने से लेकर खाने तक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों को मजबूत, घना और काला बनाने के लिए उपयोगी है। वहीं कुछ लोग इस तेल में खाना भी बनाते हैं, लेकिन इस तेल के फायदे यहीं खत्म नहीं होते हैं। आज हम आपको इस तेल के चौकाने वाले फायदे बताने जा रहे हैं। जी दरअसल नारियल तेल (Coconut Oil) पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या को भी दूर कर सकता है। यह तेल मल (Stool) को ढीला करने में मदद करता है। इसी के साथ इस तेल में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम, कोलन की कोशिकाओं को उत्तेजित करने में मददगार होते हैं।

अगर आपको भी कब्ज की समस्या रहती है, तो नारियल तेल के इस्तेमाल से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। कैसे कब्ज से छुटकारा दिलाता है नारियल तेल- नारियल तेल हर तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में कारगर होता है। यह कब्ज से छुटकारा पाने के लिए बेहतरीन है। हालाँकि एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि सीमित मात्रा में ही नारियल तेल का सेवन करें। डाइट में पहली बार शामिल कर रहे हैं, तो पहले कम मात्रा में धीरे-धीरे शामिल करें। जी दरअसल शुरुआत में ही अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से अपच, पेट में ऐंठन, डायरिया की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आपको बार-बार मल त्याग करने में परेशानी होती है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं बार-बार कब्ज होना किसी गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकता है, जैसे बाउल ऑब्सट्रक्शन (bowel obstruction) या कैंसर।

वहीं अगर समय रहते इसका इलाज ना किया जाए, तो इससे बवासीर, एनल फिशर (anal fissures), स्किन की समस्या होने का जोखिम बढ़ जाता है। आपको बता दें कि नारियल तेल में लैक्सेटिव एफेक्ट होता है। ब्लॉगर हाइब्रिड रास्ता मामा के दावे के अनुसार, नारियल तेल कब्ज दूर करने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह रेशेदार होता है और यह कोलन को बहुत प्रभावी ढंग से साफ करता है। प्रतिदिन भोजन में 1 बड़ा चम्मच वर्जिन नारियल तेल का सेवन करना सही होता है।

सर्दी के मौसम में आपको फिट रखेगा ये नॉन-वेजिटेरियन सूप

चाय के साथ या चाय के बाद भूल से भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें

कोविड अपडेट: भारत में 50,407 नए मामले दर्ज, 804 मौतें

खुशखबरी! कोरोना को मात देगी गठिया की दवा, WHO ने किया ये बड़ा दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -