चाय के साथ या चाय के बाद भूल से भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें
चाय के साथ या चाय के बाद भूल से भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें
Share:

आज के समय में कई लोगों की जान होती है चाय। चाय पीने के कई लोग शौकीन होते है हालंकि वह उसके साथ कुछ चीज़ें भी खा लेते है। हालंकि कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिन्हे चाय के साथ नहीं खाना चाहिए। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं जो चाय के साथ नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं इन चीज़ों के बारे में।

स्प्राउट्स या कच्चे फल-सब्जी: जी दरअसल हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चाय के साथ स्प्राउट्स या फिर कोई भी कच्ची चीज नहीं खानी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कच्चे फल-सब्जी भी चाय पीने के फ़ौरन बाद नहीं खाने चाहिए क्योंकि इससे पेट को नुकसान हो सकता है।

पकौड़े- गर्मागर्म चाय के साथ पकौड़े यानी भजिया खाना अच्छा नहीं है। जी दरअसल बेसन की चीजों को चाय के साथ खाने से पाचन सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हल्दी वाली चीजें- ऐसी चीजें भी चाय के साथ या चाय पीने के फौरन बाद नहीं खानी चाहिये, जिनमें हल्दी की मात्रा ज्यादा हो। जी दरअसल हल्दी वाली चीजें चाय के साथ या चाय पीने के आस-पास खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ सकता है।

नींबू- कई लोग चाय में नींबू का सेवन करना पसंद करते हैं। हालाँकि इससे आपको एसिडिटी और पाचन सम्बन्धी दिक्कतें हो सकती हैं। केवल यही नहीं बल्कि चाय पीने के फ़ौरन बाद खट्टे फलों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

अंडा- अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और लोग इसका सेवन करना काफी पसंद करते हैं, हालाँकि उबले हुए अंडे का सेवन चाय के साथ नहीं करना चाहिये। ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

कोविड अपडेट: भारत में 50,407 नए मामले दर्ज, 804 मौतें

खुशखबरी! कोरोना को मात देगी गठिया की दवा, WHO ने किया ये बड़ा दावा

अमेरिकी विभाग ने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक योजना बनाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -