CM योगी ने किया पोलियो अभियान का शुभारंभ, बोले- 'जरा सोचिए, पोलियो की चपेट में जो आते है वो...'
CM योगी ने किया पोलियो अभियान का शुभारंभ, बोले- 'जरा सोचिए, पोलियो की चपेट में जो आते है वो...'
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वस्थ भारत अभियान, सशक्त भारत अभियान का भाग है। इसे लेकर सभी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों को सरकार के कार्यक्रमों से जुड़ना होगा। सब लोग एकसाथ सामूहिकता से जुड़ेंगे तो इसके कामयाब एवं सार्थक नतीजे आएंगे। सामूहिकता के भाव से ही हमने 40 वर्षों तक मासूमों पर कहर बरपाने वाली इंसेफेलाइटिस पर पूर्ण रूप से काबू पाया है, वैश्विक महामारी कोरोना को नियंत्रण में कर पुरे विश्व के सामने नजीर पेश की है।

वही मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में जिला महिला अस्पताल के सामने मौजूद परिसर में पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 5 बच्चों को अपने हाथ से पोलियोरोधी ड्राप भी पिलाया। सीएम ने कहा कि यूपी में 12 साल पहले ही पोलियो की दिक्कत पर समाधान प्राप्त कर लिया है। लेकिन, इन 12 सालों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान सहित कुछ देशों में पोलियो के मामले सामने आए हैं। बीमारी संक्रामक होने के नाते जब तक संक्रमण दुनिया से ख़त्म नहीं हो जाता, खतरा बना रहता है। इसलिए पुरे विश्व में पोलियो उन्मूलन होने तक हमें सार्थक कोशिश करते रहना होगी। 

साथ ही उन्होंने कहा कि जरा सोचिए, पोलियो की चपेट में जो बच्चे जिंदगी भर के लिए स्थाई विकलांगता के शिकार हो जाते हैं, उनके व उनके परिवारों पर क्या गुजरती होगी। इसलिए सरकार पोलियो उन्मूलन अभियान को तब तक जारी रखेगी जब तक पुरे विश्व से यह बीमारी उन मूलीच नहीं हो जाती। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत राज्य में 5 साल तक के 3.80 करोड़ बच्चों को दो बूंद जिंदगी की (पोलियोरोधी ड्राप) पिलाई जाएगी। इतने बच्चों को रोग से सुरक्षा कवर देने के लिए 1.10 लाख बूथ बनाए गए हैं, साथ ही 76 हजार सचल टीमें लगाई गई हैं। जो नई पीढ़ी हमारे बीच आ रही है, हम इस अभियान को कामयाब बनाकर उसका बचाव करने में सक्षम होंगे।

CM भगवंत मान की सलाह- 'AAP के सभी विधायक 18-18 घंटे करें काम, डरा नहीं रहा हूं'

सपा MLA ने अपने घर पर ही ब्लॉक प्रमुख को बना रखा था बंधक, जानिए पूरा मामला

सरकार पर संकट से तिलमिला उठे इमरान खान, उठाया ये बड़ा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -