केवल रंग - रोगन करना ही हो गया है जनकल्याण कार्य
केवल रंग - रोगन करना ही हो गया है जनकल्याण कार्य
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि अब तो सरकारी इमारतों, बसों के रंग को बदलने को ही जनकल्याण माना जा रहा है। यह भी कहा गया कि चिकित्सालय में उपचार के अभाव में हजारों लोग अपनी जान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एनटीपीसी हादसा हुआ।

रायबरेली में हुई इस दुर्घटना में कई लोग मारे गए जिसके कारण जान - माल का जमकर नुकसान हुआ। यह भाजपा सरकार की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही जनविरोधी कार्य कर रही हैं।

बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी कार्य तो कर नहीं रही है बल्कि दूसरे तरह से अपनी कमियों पर पर्दा डाल रही है। भाजपा के नेता केवल सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने में लगे हैं। जनता का जीवन बेहद खराब हो रहा है। लोग अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में लगे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय को केसरिया और सफेद रंग से रंगा गया है। इसके लिए बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कार्यालय को नीले रंग से रंगा जाना था लेकिन बाद में इसे केसरिया रंग से रंगे जाने की बात तय की गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले भी कुछ बस सेवाओं को हरी झंडी दी थीए ये बसें केसरिया रंग से रंगी हुई थीं। 

 

मायावती छोड़ देंगी हिंदू धर्म

दीपावली पर निकले थे अपनों से मिलने, हादसे में चली गई जान

दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई फांसी

मायावती छोड़ देंगी हिंदू धर्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -