सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे बहराईच में भाजपा का प्रचार
सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे बहराईच में भाजपा का प्रचार
Share:

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव के बाद, बहराईच पहुंचेंगे। चुनावी कार्यक्रम के बाद यह उनका दूसरा दौरा होगा। दरअसल वे निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा में उपस्थितों को संबोधित करेंगे। यह जनसभा महाराजा सिंह इंटर काॅलेज में होगी। जनसभा क्षेत्र को 14 ब्लाॅक में बांटा गया है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए जाऐंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर विभिन्न अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। दौरे के लिए जहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है वहीं चिकित्सकीय स्टाफ को भी काफिले में और सभा स्थल पर तैनात किया जाएगा। सीएम के काफिले के रूट को भी निर्धारित किया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब 3 बजे हेकिाॅप्टर से पुलिस लाईन मैदान पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से एसपी आवास होते हुए इंदिरा स्टेडियम के सामने से महाराजा सिंह इंटर काॅलेज मैदान पहुंचेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ समय - समय पर भाजपा का प्रचार करते रहे हैं। वे मध्यप्रदेश के चित्रकूट में भी विधानसभा उपचुनाव के पहले पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां भगवान श्री राम के मंदिर  में दर्शन किए थे। उन्होंने यहां होने वाली आरती में भाग लिया था। बहराइच में सभा के पहले सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या जा चुके हैं, वहां सरयू नदी के तट पर दीपों से आरती की गई थी। जब उन्हें लेकर सवाल उठने लगे तो उन्होंने यह कहा था कि अयोध्या उनकी निजी आस्था का केंद्र है। 

अब प्राइमरी किताबों में भी चढ़ेगा भगवा रंग, अगले सत्र से आएगा बदलाव

भगवान राम पहले ननिहाल आते है फिर अपनी जन्मभूमि जाते है- योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जारी किया संकल्प पत्र

सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार पहुंचेंगे छत्तीसगढ़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -