'आज कीड़े की तरह रेंग रहा..', मुख़्तार अंसारी को लेकर सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी
'आज कीड़े की तरह रेंग रहा..', मुख़्तार अंसारी को लेकर सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मऊ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जेल में कैद माफिया मुख्तार अंसारी के बहाने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने मुख्तार का नाम लिए बिना इशारों में कहा कि एक माफिया खुली जीप पर असलहा लहराते हुए दहशत फैलाता था और यादवों-राजभरों को पीटता था। उन्होंने कहा कि उस वक़्त की सपा सरकार उस माफिया के सामने कीड़े की तरह रेंगती थी, मगर आज वह माफिया खुद कीड़े की तरह रेंग रहा है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि, 'यह वही मऊ है, जहां कुछ वर्ष पूर्व रामलीला के दौरान दंगा हुआ था। उस दंगे में मरने वाले लोग कौन थे? यादव, खटीक, वर्मा, बेकसूर हिंदू थे। एक माफिया कैसे खुली जीप पर हथियार लहराते हुए पूरे शहर के अंदर भय और दहशत का माहौल पैदा कर रहा था। सपा की सरकार थी, कीड़े जैसे रेंगते हुए मौन थी, माफिया के सामने। मैंने विरोध के लिए गोरखपुर से प्रस्थान किया था। उस समय भी मैंने कहा था कि सपा की सरकार माफिया के सामने घुटने टेक चुकी है। आज सपा को हमारे बुलडोजर से समस्या है।' 

सीएम योगी ने कहा कि, 'जब हमारी सरकार का बुलडोजर बोलता है, तो बड़े-बड़े माफियाओं की बोलती बंद हो जाती है। जो माफिया सालों पहले खुली जीप पर हथियार और बन्दूक लहराते हुए भय का माहौल पैदा करते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठानों, यहां के यादवों, खटीकों को, अनुसूचिति जाति के लोगों को, राजभरों को मार रहे थे, उनके घरों में आग लगा रहे थे। आज आप उस माफिया को देखते होंगे कि कैसे वह कीड़े की तरह रेंग रहा है।' 

ममता से अलग होने के बाद KCR के करीब आए प्रशांत किशोर, जानिए क्या है प्लान

हनी ट्रैप का शिकार हुए विधानसभा चुनाव लड़ रहे नेता, जानिए पूरा मामला

सत्ता पाने के लिए TRS ने की प्रशांत किशोर को 500 करोड़ देने की पेशकश: कांग्रेस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -