CM आदित्यनाथ ने दिलाई दिव्यांग लड़की को व्हील चेयर, गीता देकर किया शुक्रिया
CM आदित्यनाथ ने दिलाई दिव्यांग लड़की को व्हील चेयर, गीता देकर किया शुक्रिया
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य की जनता की परेशानियों पर ध्यान दिया जा रहा है। वे सीएम हाउस में लगभग हर दिन लोगों की परेशानियां सुन रहे हैं। ऐसे में उनसे मिलने एक दीव्यांग लड़की शबीना सैफी पहुंची। उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। शबीना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्हील चेयर की मांग की। दरअसल शबीना के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने उन्हें व्हीलचेयर भेंट करने में मदद की।

सीएम योगी आदित्यनाथ की मदद के बाद मिली व्हीलचेयर देखकर शबीना के पिता शौकत अली प्रसन्न हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद मिलने के बाद शबीना सैफी दोबारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची। उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को श्रीमद्भगवत गीता के ही साथ राम नाम की चादर भेंट की।

योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ही केजीएमयू हाॅस्पिटल, लखनऊ में 56 वेंटिलेटर्स का लोकार्पण किया था। उन्होंने चिकित्सकों को कहा कि वे मरीजों के साथ नरमी बरतें और अन्य कहीं प्रेक्टिस न करें। उन्होंने समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अच्छे चिकित्सक पूर्ववर्ती सरकार ने सैफई और कन्नौज में भेज दिए। गोरखपुर को भी अच्छे चिकित्सकों से दूर रखा गया और बूचड़खाने दिए गए। उन्होंने राज्य में चिकित्सकों की कमी की बात कही।

योगी ने किया नवरात्री पर कन्या पूजन

सत्ता हमारे लिए मौज मस्ती का अड्डा नहीं : योग आदित्यनाथ

योगी ने डॉक्टरों को दिए सख्त निर्देश, प्राइवेट प्रेक्टिस न करे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -