कामा में हैं सीएम सिंधिया,करेंगी श्रीरामकथा में भागीदारी
कामा में हैं सीएम सिंधिया,करेंगी श्रीरामकथा में भागीदारी
Share:

भरतपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया कामा में हैं। दरअसल यहां पर वे एक धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। वे राष्ट्रीय संत मोरारी बापू की श्री राम कथा में भाग लेंगी। वे परम पूज्य संत बापू से आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। सीएम सिंधिया के कामां पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश और जिला स्तरीय अधिकारियों ने भेंट कर सीएम की अगवानी की।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने हेलीपैड पर अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से फीडबैक ग्रहण किया। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि राजस्थान की सरकार एक विवादित विधेयक को विधानसभा में पेश करने के कारण सुर्खियों में आ गई थी।

इस विधेयक में सरकारी अधिकारियों, जजेस, कर्मचारियों, नेताओं को कथित तौर पर कार्रवाईयों को लेकर रक्षात्मक उपाय मिल रहे थे। ऐसे में विपक्षियों ने इसका विरोध किया। विपक्षियों द्वारा कहा गया था कि इससे शासनतंत्र में भ्रष्टाचार बढ़ेगा और किसी भी नेता या नौकरशाह के भ्रष्ट हो जाने पर उस पर कार्रवाई नहीं की जा सकेगी। इस मामले में विधानसभा में जमकर विवाद हुआ।

किम जोंग उन से की, सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया की तुलना

यूपी में भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र

बीजेपी सांसद ने उठाई पार्टी के खिलाफ आवाज

गुजरात चुनाव : कांग्रेस ने 80 सीटों के प्रत्याशी तय किए

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -