मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दीप जलाकर मनाई दीपावली
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दीप जलाकर मनाई दीपावली
Share:

भोपाल : दीपावली पर हर कहीं हर्षोल्लास से पूजन किया गया। हर कहीं आनंद, उल्लास का वातावरण रहा। इस दौरान नेताओं ने भी अपने परिवार के साथ दीपोत्सव पर पूजन किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी दीपावली धूमधाम से मनाई गई। पूजन के लिए विदिशा के बाढ़ वाले श्री गणेश मंदिर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पहुंचकर परिवार के साथ पूजन - अर्चन किया। उन्होंने मंदिर में उपस्थितों को दीपावली की शुभकामनाऐं दीं। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा मंदिर में दीये जलाए गए। मुख्यमंत्री शिवराज ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ दिए लगाए। मिली जानकारी के अनुसार पूजन के दौरान उनका छोटा बेटा कुणाल भी वहां मौजूद रहा। श्री गणेश मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज और उनके परिवार का पुराना रिश्ता रहा है।

वे अधिकांशतः यहां पहुंचकर पूजन - अर्चन करते हैं। दीपावली पूजन को लेकर वे इस मंदिर में पहुंचे। उन्होंने यहां पर पूजन अर्चन किया और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को प्रसादी भी वितरित की। इसके बाद वे सीएम हाउस पहुंचे यहां पूजन करने के बाद  उन्होंने खामबाबा क्षेत्र में अपने वेयर हाउस में भी पूजन किया। हालांकि यहां किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -