सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा : 10 साल के लिए मिल सकेगा व्यापार का लाइसेंस
सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा : 10 साल के लिए मिल सकेगा व्यापार का लाइसेंस
Share:

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सम्मेलन में उद्योगपति और व्यापारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में अब 10 साल के लिए उद्योग और व्यापार का लाइसेंस मिल सकेगा। साथ ही लइसेंस नवीनीकरण के लिए भी 10 वर्ष तक मान्य रहेगा। अभी तक कुछ उद्योगों को सिर्फ एक या दो वर्ष का लाइसेंस मिलता था। सीएम शिवराज ने फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सम्मेलन में यह घोषणा की है।

साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं रहने देंगे। प्रदेश में उद्योग विकास दर 24 प्रतिशत है। राज्य सरकार हर सेक्टर में उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। व्यापारी और उद्योगपति प्रदेश की समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करें।  उन्होंने कहा कि उद्योग और व्यापार के लायसेंस का रिन्यूअल अब दस साल के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भोपाल में फेडरेशन ऑफ एमपी चेम्बर्स ऑफ कामर्स-एण्ड इंडस्ट्रीज के 7वें आउट स्टेंडिंग अवार्ड वितरण और 44 वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों, उद्योगपतियों और संस्थानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।देश के अन्य राज्यों से मध्यप्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार से बढ़कर एक लाख 40 हजार रूपये हो गई है। प्रदेश का बजट 21 हजार करोड़ से बढ़कर 3 लाख 14 हजार करोड़ हो गया है। कृषि के क्षेत्र में लगातार विकास दर बढ़ने का चमत्कार हुआ है।

बारिश के चलते मेट्रो का सितंबर तक ट्रायल होना मुश्किल

C20 सेवा समिट के समापन समारोह में बोले सीएम शिवराज: दूसरों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं

शराबी पति से तंग आ कर महिला ने पिया ज़हर, इलाज के दौरान मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -